सेक्टर-42 स्थित गवर्नमेंट कालेज ऑफ कामर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन(गवर्नमेंट कामर्स कालेज) का वीरवार को 4वां वार्षिक दीक्षांत और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में डायरेक्टर हायर एजूकेशन संदीप हंस और पीयू के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परविंदर सिंह ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की।
प्रिंसिपल मनजीत कौर ने मेहमानों का स्वागत किया और साल भर की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन कामर्स विभाग की हेड प्रो.रोजी वालिया ने किया।
इस मौके पर बीकाम आनर्स के 43, बीकॉम ग्रेजुएट 97 और बीबीए के 24 विद्यार्थियों को डिग्री दी गई। 12 विद्यार्थियों को कालेज के सबसे प्रतिष्ठित रोल ऑफ ऑनर से नवाजा गया।
कालेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के तहत पढ़ाई, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल आने वाले 20 विद्यार्थियों को कालेज कलर और 120 विद्यार्थियों को मेरिट सर्टिफिकेट से नवाजा गया। डा.राजीव सलवान ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।