फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-ट्वंटी क्रिकेट टूर्नामेंट 8 अप्रैल से

Fri, 14 Mar 2014 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पहला इंस्टीट्यूशनल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 8 अप्रैल से 12 किया जा रहा है। आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी अमरजीत कुमार के अनुसार टूर्नामेंट के मुकाबले डे-नाइट होंगे और क्रिकेट स्टेडियम 16 में खेले जाएंगे।
विज्ञापन


इसमें 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों के बीच नॉक आउट आधार पर मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट में खेले जाने वाले सभी मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी दी जाएगी।

टूर्नामेंट में विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट गेंदबाज, बेस्ट आलराउंडर, बेस्ट फिल्डर, बेस्ट विकेट कीपर के अवार्ड क्रिकेट फेडरेशन ऑफ हरियाणा की ओर से दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट में एंट्री के लिए टीमें 9501031290 पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें