फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में फंसेगा शिक्षकों के समायोजन का पेंच

Thu, 29 May 2014 06:11 PM IST
अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल केंद्रीय विवि में कार्यरत 127 अंशकालिक शिक्षकों का श्रीदेव सुमन विवि में समायोजन होना आसान नहीं रह गया है। संविदा शिक्षकों के समायोजन का मामला फिलहाल पंचायत चुनाव आचार संहिता के फेर में फंस गया है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव उच्च उमाकांत पंवार ने गढ़वाल विवि प्रशासन से दोबारा से अंशकालिक शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है। शिक्षकों के समायोजन के मामले में मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी।

सीएम की अध्यक्षता में लिया जाएगा निर्णय
बैठक की तिथि आगामी जून माह में घोषित की जाएगी। सीएम की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बैठक के बाद ही समायोजन के मामले में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर श्रीनगर, पौड़ी और बादशाहीथौल परिसर में लगभग 250 संविदा शिक्षक पिछले 10-15 वर्षो से अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। कुछ शिक्षक 50 वर्ष से अधिक की आयु सीमा पार कर चुके हैं।
विज्ञापन


क्या है समस्या
कुछ विवि में प्रवक्ता पद पर नियुक्ति पाने के लिए पूर्ण शैक्षणिक अर्हता नहीं रखते हैं। उच्च शिक्षा विभाग के पास गढ़वाल विवि में कार्यरत 127 संविदा शिक्षकों की सूची उपलब्ध है जबकि गढ़वाल विवि की ओर से पहले संविदा शिक्षकों की संख्या 180 बताई जा रही थी।

संविदा शिक्षकों को श्रीदेव सुमन विवि में समायोजित करने के मामले में मंगलवार को उच्च शिक्षा सचिव उमा पंवार और उच्च शिक्षा निदेशक राधाकिशन झां ने देहरादून में श्रीदेव सुमन विवि और गढ़वाल विवि के अधिकारियों की बैठक ली।

प्रमुख सचिव ने बताया नीतिगत मुद्दा
प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा उमाकांत पंवार ने संविदा शिक्षकों के समायोजन को नीतिगत निर्णय बताते हुए कहा कि सीएम और उच्च शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकता है।

गढ़वाल विवि से दुबारा से संविदा शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा.यूएस रावत ने बताया कि सीएम की अध्यक्षता में होने वाली बैठक की तिथि शासन की ओर से निर्धारित की जानी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें