फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए तरीके से होगी पॉलीटेक्निक की पढ़ाई, जानिए क्या होंगे बदलाव...

Fri, 26 Feb 2016 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में कम्यूनिटी डवलपमेंट थ्रू पॉलीटेक्निक (सीडीपीटी) की तर्ज पर 21 कम्यूनिटी कॉलेज शुरू किए जाएंगे। इसमें पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रों को पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


प्राविधिक शिक्षा निदेशालय ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। निदेशक प्राविधिक शिक्षा ओपी वर्मा ने बताया कि प्राविधिक शिक्षा विभाग ने इसे केंद्र सरकार से मंजूरी के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेज दिया है। वहां से मंजूरी मिलते ही जुलाई से इन कॉलेजों को शुरू कर दिया जाएगा।

बता दें, केंद्र सरकार की मदद से सूबे में सीडीपीटी प्रोग्राम का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत पॉलीटेक्निक कॉलेज व औद्योगिक इकाईयों के बीच सहमति के आधार पर स्टूडेंट्स को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिए जाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

एचआरडी उठाएगा कोर्स का खर्च

इसके सार्थक परिणाम को देखते हुए प्राविधिक शिक्षा विभाग ने अब कम्यूनिटी कॉलेज शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत बड़ी-बड़ी कंपनियों से एमओयू करके स्टूडेंट्स को तीन-तीन महीने का डिप्लोमा इन समर कोर्स कराया जाएगा। इस कोर्स को खर्च एचआरडी उठाया।

कम्यूनिटी कॉलेज के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों को आस-पास चल रहे बड़े औद्योगिक ईकाइयों के साथ एक अनुबंध करना होगा। इसके तहत पॉलीटेक्निक कॉलेजों में स्टूडेंट्स को थ्योरी के पेपर पढ़ाए जाएंगे।

जबकि प्रैक्टिकल की पढ़ाई संबंधित औद्योगिक इकाई में कराई जाएगी, जिसे कम्यूनिटी कॉलेज का नाम दिया गया है। यहां औद्योगिक इकाई के तकनीकी विशेषज्ञ ही पढ़ाएंगे। तीन महीने का कोर्स खत्म होने पर संबधित औद्योगिक इकाई स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट दिलाने में मदद करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें