फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए खास खबर, पढ़ें

Mon, 21 Jul 2014 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के 5 इंजीनियरिंग कालेज और पीयू एफिलिएटेड होशियारपुर स्थित यूआईईटी से इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट 2014 नए सत्र से कॉमन सिलेबस पढ़ेंगे। देश की टॉप आईआईटी की तर्ज पर नया सिलेबस पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (पेक) के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार, नए कोर्स को युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार, इंडस्ट्री ओरिएंटेड और समय के बदलाव के साथ मॉडिफिकेशन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें इंजीनियरिंग कोर्स के साथ ह्यूमेनिटीज, सोशल साइंस और मैनेजमेंट के विषयों को भी शामिल किया गया है।

यह पेक डायरेक्टर प्रो. मनोज कुमार अरोड़ा की देखरेख में तैयार किया गया है। पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर, डा. मनोज कुमार अरोड़ा और अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों के हेड की बैठक के बाद नए कोर्स को अप्रूवल दे दी गई है।
विज्ञापन


नए सिलेबस को पेक, पीयू स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल एंड इंजीनियरिंग, चंडीगढ़ कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी-26) सेक्टर-12 स्थित चंडीगढ़ कालेज ऑफ आर्किटेक्टर (सीसीए-12) और होशियारपुर स्थित यूआईईटी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


यूआईईटी डायरेक्टर डा. रेणू विज ने कहा कि अभी तक सभी कालेज का अलग सिलेबस होता था, लेकिन नए बदलाव से युवाओं के लिए कॉमन चैलेंज होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें