फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 जनवरी से क्लैट में आवेदन, पाएं पूरी जानकारी

Mon, 22 Dec 2014 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं के बाद इंटिग्रेटेड एलएलबी और इससे जुड़े कई विधि पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाले कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट(क्लैट) का प्री नोटिफिकेशन जारी हो गया है। प्रवेश परीक्षा दस मई 2015 को होगी। परीक्षा के लिए इस बार 12 नए केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें देहरादून भी शामिल है।
विज्ञापन


पहली बार ऑनलाइन होने वाली इस परीक्षा की जिम्मेदारी राम मनोहर लोहिया विधि विवि, लखनऊ को दी गई है। परीक्षा का नोटिफिकेशन 25 दिसंबर को जारी होगा। अभ्यर्थी एक जनवरी 2015 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

खास बात यह है कि इस परीक्षा में बैठने के लिए न तो अंकों की बाध्यता है और न ही विषयों की। इस परीक्षा के जरिये देश के 16 विधि विश्वविद्यालयों में दाखिला मिलता है। तमिलनाडु नेशनल लॉ स्कूल, त्रिचुरापल्ली से परीक्षा का प्री नोटिफिकेशन अपनी वेबसाइट पर जारी किया है। उत्तराखंड से इस परीक्षा में हर साल दो हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट और मेरिट साथ-साथ, जाने आवेदन प्रक्रिया

अब तक इस परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद अलग से मेरिट जारी होती थी। राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विवि ने साफ किया है कि इस बार रिजल्ट के साथ ही मेरिट और विवि भी आवंटित कर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद प्रवेश निर्धारित समय में समाप्त हो जाएंगे।

यहां करें आवेदन : www.clat.ac.in

यहां होता है दाखिला
-नेशनल लॉ स्कूल आफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बैंगलोर
-नेशनल एकेडमी आफ लीगल स्टडी एंड रिसर्च, यूनिवर्सिटी आफ लॉ, हैदराबाद
-नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट, भोपाल
-वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी आफ ज्यूरिडिशियल साइंसेज, कोलकाता
-नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर
-हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, रायपुर
-गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर
-डा. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, लखनऊ
-राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी आफ लॉ, पटियाला
-चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पटना
-नेशनल यूनिवर्सिटी आफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज, कोचि
-नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी उड़ीसा
-नेशनल यूनिवर्सिटी आफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची
-नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी एंड ज्यूडिशियल एकेडमी, आसाम
-दामोदरन संजीवय्या नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, विशाखापत्तनम
-द तमिलनाडु नेशनल लॉ स्कूल, त्रिचुरापल्ली

आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी : 4000 रुपये
एससी/एसटी/विकलांग : 3500 रुपये

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू : 1 जनवरी 2015
आवेदन की अंतिम तिथि : 31 मार्च 2015
एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरू : 15 अप्रैल 2015
ऑनलाइन क्लैट की तिथि : 10 मई 2015
रिजल्ट और मेरिट लिस्ट की तिथि : 20 मई 2015
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें