कुछ नाटक जिनकी कहानी बच्चों ने तय की, बच्चों ने ही संवाद लिखे और बच्चे ही अभिनय करेंगे। चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी ने डिपार्टमेंट ऑफ एजूकेशन और डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल के साथ मिल कर शुक्रवार से सेक्टर 17 प्लाजा में चिल्ड्रन थियेटर फेस्टिवल की शुरुआत की। शहर के विभिन्न सरकारी स्कूलों में करवाई गई वर्कशाप के दौरान बच्चों को एक्सपर्ट गाइडेंस के लिए फेस्लीटेटर भी दियें व जिसके समापन पर यह फेस्टिवल रखा गया है।
पहले दिन हुए 4 नाटक
फेस्टिवल के पहले दिन 4 नाटक खेले गए। पहले दो नाटक ‘जंकी फूड नहीं है कोई काम की’ और ‘कागज की कश्ती’ में सेक्टर 35 के सरकारी स्कूल के बच्चों ने खेला जिसे शहर के आर्टिस्ट शुभाशीष नियोगी ने अपनी देखरेख में निर्देशित किया।
बाकी दो नाटकों को सेक्टर 15 के सरकारी स्कूल के बच्चों ने शहर के डॉक्टर पीचंद्र की गाइडेंस में तैयार किया जिनका शीर्षक ‘कशमकश जिदंगी की’ और ‘दादी अम्मा’ रहा। नाटक ‘कागज की कश्ती’ में बेहद खूबसूरत तरीके से पॅपेट थियेटर की झलक दिखी जिसमें बच्चों ने बेहद खूबी से कविता के द्वारा गुड़ीया का निर्माण किया। इस थियेटर फेस्टिवल का आनंद आप 24 जनवरी तक दोपहर 12 से दो बजे तक सेक्टर 17 प्लाजा में ले सकते हैं।