फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियां को इन कालेजों में मिल सकता है दाखिला

Fri, 11 Jul 2014 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सरकारी और प्राइवेट कालेज में दाखिला प्रक्रिया आखिरी दौर में है। अधिकतर कालेज में 95 फीसदी सीटें भर चुकी हैं, लेकिन अभी भी वेटिंग लिस्ट स्टूडेंट के लिए प्रतिष्ठित कालेजों में दाखिले का मौका बचा हुआ है।
विज्ञापन


पीयू कैलेंडर के तहत शहर के कालेज में 15 जुलाई तक दाखिला दिया जा सकेगा। शहर के सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कालेज फॉर वुमन, एसडी कालेज सेक्टर-32 और जीसीजी-11 में सभी विषयों की सीटें भर चुकी हैं। रिजर्व कोटे की कुछ खाली सीटों पर अब 15 जुलाई को आखिरी काउंसिलिंग होगी।

इन कालेज में करें आवेदन

शहर के सेक्टर-10 स्थित डीएवी कालेज में बीसीए, बीएससी नॉन मेडिकल, एमबीई सहित कई कोर्स की सीटें खाली हैं। देव समाज कालेज फॉर वुमन सेक्टर-45 में भी बीसीए, बीएसई आईटी और एमए इकोनॉमिक्स की सीटों पर दाखिला मिल सकता है। सेक्टर-26 स्थित गुरु गबिंद सिंह कालेज में बीसीए, एमएससी आईटी, एमए इंग्लिश की अभी काफी सीटें खाली हैं।

डीएवी कालेज सेक्टर-10 में इतनी सीटें खाली

कोर्स--------------------सीटें खाली
बीसीए---------------------6
बीएससी नॉन मेडिकल------30
बीएससी मेडिकल----------50  
एमबीई--------------------13
एमए इकोनॉमिक्स------------3
एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन--19
एमए सोशोलॉजी    ------------50
एमए साइकोलॉजी----------13
विज्ञापन

देव समाज कालेज फॉर वुमन सेक्टर-45

कोर्स------------------------सीटें खाली
बीसीए-------------------------28
बीएससी आईटी-----------------25
एमए इकोनॉमिक्स---------------25
(बीए में अभी काफी सीटें खाली पड़ी हैं)

गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन सेक्टर-26
कोर्स---------------------सीटें खाली
बीसीए----------------------35
एमएससी आईटी-------------20
एमए अंग्रेजी-----------------24
(बीए में 80 फीसदी से अधिक अंक वाली छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें