फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCSU में एक हजार से भी ज्यादा पीएचडी वैकेंसी

Wed, 19 Mar 2014 08:29 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) के कॉलेजों में सत्र 2013 के लिए पीएचडी की वैकेंसी जारी कर दी गई हैं।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ने आर्ट्स, कॉमर्स, एजुकेशन, साइंस, एग्रीकल्चर और लॉ विभागों में सुपरवाइजर्स के नामों के साथ ये वैकेंसी निकाली हैं। सबसे ज्यादा 800 वैकेंसी ऑर्ट्स में हैं।

दरअसल, सीसीएसयू ने पीएचडी अध्यादेश-2013 में पीएचडी आवेदक और यूनिवर्सिटी की व्यवस्था में नए प्रावधान लागू किए हैं। इसमें पीएचडी प्रोग्राम के एडमिशन से पहले सभी कोर्सों की वैकेंसी जारी करना भी शामिल था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पढ़ाई हुई महंगी और ढीली होगी पैरेंट्स की जेब

यूनिवर्सिटी ने आर्ट्स में ड्राइंग एंड पेंटिंग, ज्योग्रफी, म्यूजिक, होम साइंस, फिलॉसफी, संस्कृत, हिंदी, इंग्लिश, उर्दू, इकनोमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, सायकोलॉजी, सोशियोलॉजी विभागों में लिस्ट जारी की है। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर स्थित कुमारी मायावती गवर्नमेंट वूमन पीजी कॉलेज में दस पीएचडी वैकेंसी हैं।

इसमें इंग्लिश में चार और हिस्ट्री में छह हैं। साइंस में स्टैट, केमिस्ट्री, फिजिक्स, जूलॉजी, बॉटनी, मैथ डिपार्टमेंट में 400 से ज्यादा पीएचडी वैकेंसी हैं। सीसीएसयू ने सुपरवाइजर के अंतर्गत आने वाली सभी पीएचडी सीट और रजिस्टर्ड स्कॉलर्स की संख्या के साथ पूरी लिस्ट जारी की है।
विज्ञापन


इकनॉमिक्स की आरडीसी 3 अप्रैल को
सीसीएसयू की ओर से इकनोमिक्स की रिसर्च डिग्री कमेटी (आरडीसी) की बैठक 3 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। पीएचडी अध्यादेश-2013 के मुताबिक इस आरडीसी में सिर्फ जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फैलो) पास छात्र-छात्राएं ही शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें