फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE टॉपर सार्थक ने चुना डीयू का ये कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबएसई की 12वीं परीक्षा में टॉप पर रहने वाले छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लेने में भी आगे रहे। ऑल इंडिया और साइंस के टॉपर रहे सार्थक अग्रवाल की पहली पसंद रहा श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी), जहां उन्होंने इकोनॉमिक्स ऑनर्स में दाखिला लिया। वहीं, दूसरे नंबर पर रहे जी हरिशंकर ने भी इसी कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स को अपनी पसंद बनाया।
विज्ञापन


सार्थक अग्रवाल ने कॉमर्स स्ट्रीम से 99.6 फीसदी अंकों के साथ ऑल इंडिया टॉप किया था। सार्थक सुबह जल्दी दाखिले के लिए पहुंचे, लेकिन उनके पास चार वर्षीय प्रोग्राम के तहत किए गए आवेदन की कॉपी नहीं थी। इस वजह से जो दाखिला कुछ देर में ही हो सकता था, उसके लिए उन्हें पूरा दिन लग गया।

पिता सुशील चंद्रा ने बताया कि सार्थक ने एसआरसीसी कॉलेज में दाखिले के लिए सेंट स्टीफंस को छोड़ दिया। वहीं, 99.25 फीसदी अंकों के साथ ऑल इंडिया स्तर पर दूसरे नंबर पर रहे जी हरिशंकर ने भी बी कॉम ऑनर्स में एसआरसीसी में ही दाखिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरभि ने चुना दौलत राम कॉलेज

सरकारी स्कूल से आर्ट्स स्ट्रीम में 96.4 फीसदी के साथ शीर्ष पर रहीं सुरभि शर्मा ने दौलत राम कॉलेज में साइकोलॉजी ऑनर्स में दाखिला लिया है। दाखिला लेने के बाद उन्होंने कॉलेज और शिक्षकों के बारे में जानकारी जुटाई।

सुरभि ने बताया कि उनकी पहली पसंद यही कॉलेज था और जब दाखिला मिल गया तो सचमुच अच्छा लग रहा है। वह कहती हैं कि दूसरी पसंद हिंदू कॉलेज से अंग्रेजी ऑनर्स करना है। अगर दूसरी लिस्ट में वहां मौका मिला तो दाखिला लें लेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें