फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th: दून रीजन में बजा लड़कियों का डंका, ये रहा रिजल्ट

Mon, 25 May 2015 06:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का बारहवीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। सीबीएसई ने सोमवार दोपहर 12 बजे परिणाम जारी किए। परीक्षा परिणामों में लड़कियों ने एक बार फिर से अपना डंका बजाया।
विज्ञापन


दून रीजन में कुल 74.62 प्रतिशत (77736) अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। रीजन में पंजीकृत 105829 छात्रों में से 104171 ने परीक्षा दी थी। उत्तीर्ण होने वालों में जहां छात्राओं का प्रतिशत 82.95 (32681) रहा, वहीं 69.55 प्रतिशत छात्र (45055) ही सफल हो पाए।

सीबीएसई की ओर से बताया गया है कि इस बार दसवीं से पहले बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इलाहाबाद में सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी पीयूष कुमार ने रिजल्ट के बारे में जानकारी दी। कहा कि तकनीकी कारणों से अगर बारहवीं और दसवीं के परिणाम एक साथ जारी नहीं हुए तो 26 मई को दसवीं के रिजल्ट जारी होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक घंटे तक वेबसाइट रही हैंग, यहां देखें र‌िजल्ट

रिजल्ट आने के साथ ही सीबीएसई की वेबसाइट हैंग हो गई। वेबसाइट हैंग होने के चलते एक घंटे तक छात्र परेशान रहे। सीबीएसई ने दोपहर 12 बजे परिणाम जारी करने की उम्मीद की थी लेकिन 12 बजने के साथ ही साइट खुलनी ही बंद हो गई।

आखिर काफी मशक्कत के बाद 1.10 बजे साइट खुलनी शुरू हुई। जिसके बाद छात्रों ने अपने रिजल्ट देखने शुरू किये।

छात्र अमर उजाला की साइट http://results.amarujala.com/result-online/central-board-of-secondary-education/class-12th-2015-chennai/24-1644-1/ पर रिजल्ट देख सकते हैं।

अमर उजाला सभी उत्तीर्ण छात्रों को शुभकामनाएं देता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें