फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: प्राइवेट छात्रों के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी

Thu, 11 Feb 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले प्राइवेट छात्रों के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस तरह से छात्रों को इन्हें लेने के लिए सेंटरों के चक्कर नहीं काटने होंगे।
विज्ञापन


जबकि रेगुलर स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड स्कूल ऑनलाइन निकाल कर छात्र को दे सकेंगे। छात्र www.cbse.nic.in पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अन्य क्षेत्र व दिल्ली क्षेत्र का लिंक उपलब्ध कराया गया है।

जिसमें से किसी एक का चुनाव करना होगा। उसके बाद छात्र को अपना ऐप्लीकेशन नंबर, पूर्व का रोल नंबर व छात्र के नाम को लिखना होगा। जिसके बाद छात्रों को अपना एडमिट कार्ड प्राप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होने जा रही हैं। बोर्ड ने इनके लिए एडमिट कॉर्ड दिए जाने की प्रक्रिया को शुरू कर दी है। बोर्ड ने प्राइवेट छात्रों के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किए हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें