फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई ने नेट परीक्षा के लिए अपलोड किए रोल नंबर

Sat, 05 Dec 2015 11:54 PM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के दो परीक्षा केंद्रों पर 27 दिसंबर को राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) होगी। इस संबंध में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ऑनलाइन अपलोड किए रोल नंबर में सूचना जारी की है। शिमला और धर्मशाला में केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहले सत्र में दो पेपर होंगे।
विज्ञापन


पेपर एक साढे़ नौ से पौने 22 बजे तक होगा। जबकि, पेपर दो सवा 11 से साढ़े 12 बजे होगा। द्वितीय सत्र में पेपर तीन दो से साढ़े चार बजे तक होगा। पहले सत्र में कोई भी उम्मीदवार साढ़े 12 और दूसरे सत्र में साढ़े चार बजे से पहले परीक्षा केंद्र नहीं छोड़ पाएगा। तीनों पेपर के लिए ओएमआर शीट कार्बन लेस कॉपी के साथ होगी।

उम्मीदवार को रोल नंबर के साथ वैध आईडी प्रूफ भी परीक्षा केंद्र में लाना होगा। पहले तथा दूसरे पेपर में तीस मिनट का समय होगा, लेकिन पेपर एक के समाप्त होने के बाद कोई भी उम्मीदवार सेंटर नहीं छोड़ सकेगा। ऑनलाइन रोल नंबर सीबीएसई की नेट वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। वेबसाइट से डाउनलोड कर प्रिंट किया गया रोल नंबर सीधे तौर पर मान्य होगा। रोल नंबर पर फोटो चिपकाने के लिए जगह नहीं दी गई है। बिना किसी अटेस्टेशन के ही रोल नंबर मान्य होगा।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र में घड़ी नहीं ले जा सकेंगे- राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के दौरान परीक्षा केंद्र हॉल में उम्मीदवार घड़ी नहीं ले जा सकेंगे। सीबीएसई की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर रोलनंबर अपलोड कर दिए हैं। परीक्षा आगामी 27 दिसंबर को होगी। ऑनलाइन अपलोड किए गए रोल नंबर में निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा हॉल तथा रूम में वॉल क्लॉक मौजूद रहेगी। इधर, ए-वन सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के एमडी छोविंद्र ठाकुर ने बताया कि नेट के लिए ऑनलाइन रोल नंबर सीबीएसई की ओर से अपलोड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें