फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के तनाव से छुटकारा दिलाएगा CBSE

Wed, 14 Jan 2015 11:57 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से दो मार्च से शुरू होने जा रही बोर्ड परीक्षाओं का तनाव खत्म करने को हेल्पलाइन शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


दो फरवरी से शुरू होगी हेल्पलाइन सेवा
बोर्ड इसके लिए दो फरवरी से हेल्पलाइन सेवा शुरू करने जा रहा है। दून में इसकी जिम्मेदारी न्यूरो साइकोलॉजिस्ट डॉ. सोना कौशल गुप्ता को दी गई है।

सीबीएसई से मिली जानकारी के मुताबिक बोर्ड परीक्षा के तनाव, बच्चे के खान-पान, परीक्षा की तैयारी से संबंधित परेशानियों, स्वास्थ्य, नींद, एग्जाम स्ट्रेस और अभिभावकों के सवाल जवाब के अलावा विशेष आवश्यकता वाले बच्चे भी इस हेल्पलाइन सेवा का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन


यह हेल्पलाइन 17 फरवरी तक चलेगी। बोर्ड ने इसके लिए दून से न्यू साइकोलॉजिस्ट डॉ. सोना कौशल गुप्ता को काउंसलर चयनित किया है। इस काउंसिलिंग के लिए 24 जनवरी को बोर्ड के दिल्ली स्थित कार्यालय में एक बैठक भी आयोजित होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा डॉ. सोना के मोबाइल नंबर 9411028002 पर शाम चार बजे से रात आठ बजे तक कॉल भी की जा सकती है।

यहां करें कॉल : 1800118002
यहां भेजें सवाल : www.cbse.nic.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें