पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू चाहते हैं कि कटरीना कैफ को राष्ट्रपति बना दिया जाए। यही नहीं उनकी इच्छा है कि देश की राजनीति की बागडोर बॉलीवुड की सुंदर अभिनेत्रियों के हाथ में ही सौंप दी जाए।
हाल ही में बेहद सुंदर महिला ग्राबर कित्रोविच को आर्थिक संकट से जूझ रहे क्रोएशिया की राष्ट्रपति बनाया गया है। इसी संदर्भ में पूर्व जस्टिस काटजू ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, ‘मैं हमेशा ही सुंदर महिलाओं को चुनने के पक्ष में रहा हूं।
खासतौर से बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारे नेता चांद-तारे तोड़ लाने के सपने दिखाते हैं, लेकिन हकीकत में वह जन कल्याण का कोई काम नहीं करते।
तो ऐसे में भला सुंदर चेहरों को वोट क्यों न दिया जाए? कम से कम मीडिया में उनका खूबसूरत चेहरा देखकर तो सुकून मिलेगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मेरी सलाह है कि कटरीना कैफ को देश का राष्ट्रपति बना दिया जाए, लेकिन बस एक ही शर्त है कि अपने समारोह में वह शीला की जवानी गाएं! हरि ओम!’