फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: परीक्षार्थियों को हो रहा हिंदी का 'फोबिया'

Tue, 17 Feb 2015 02:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाएं जैसे-जैसे निकट आ रही हैं, छात्रों को हिंदी का डर सताने लगा है। दरअसल, सीबीएसई बोर्ड के छात्र अन्य विषयों पर अपना फोकस इतना ज्यादा कर लेते हैं कि हिंदी को भूल ही जाते हैं।
विज्ञापन


अब अंत समय में इस विषय में फेल होने का डर सता रहा है। बोर्ड एग्जाम हेल्पलाइन पर सीबीएसई की काउंसलर डा. सोना कौशल ने ऐसे हालात से निपटने के तरीके बताए।

- हिंदी के सवालों के जवाब याद करके सबसे पहले किसी को सुना दें। इसके बाद किसी एक सवाल का जवाब लिखें और यह देखें कि निर्धारित पांच मिनट में आपने कितनी लाइन लिखी हैं। अगर आठ लिखीं हैं तो इसे दस और 12 करने का प्रयास करें। इसके बाद 14 करने का। इससे लेखन में गति आएगी।
विज्ञापन


- गणित में भी निर्धारित तीन घंटे में पेपर पूरा हल न कर पाने से डरे हुए छात्र इस पैटर्न पर तैयारी कर सकते हैं।
- कई बच्चों को पढ़ते वक्त नींद की शिकायत आ रही है तो वह थोड़ी देर अपनी सीट से उठकर चलते-चलते पढ़ सकते हैं।
- कई बच्चे ऐसे भी हैं जिनसे प्रश्न पत्र पूरा आता है लेकिन परीक्षा कक्ष में बैठते ही सबकुछ भूल जाते हैं। ऐसे बच्चों के लिए जरूरी है कि पेपर हाथ में आने के बाद दो मिनट तक गहरी सांस लें और छोड़ें। इससे उनका दिमाग शांत हो जाएगा।
विज्ञापन


- किसी भी भी विषय में सवालों का जवाब अपनी तैयारी के मुताबिक दें। सबसे पहले आसान लगने वाले सवाल, बाद में ऐसे सवाल जो मुश्किल लग रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें