फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीयू ने रोजगार दिलाने के लिए किया बड़ा फैसला

Tue, 17 Feb 2015 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) में चल रहे बीटेक कोर्स को संशोधित कर रोजगारपरक बनाया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही यूपीटीयू के सभी काम ऑनलाइन होंगे ताकि गड़बड़ियों को काफी हद तक कम किया जा सके। प्राविधिक शिक्षा मंत्री शिवाकांत ओझा ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।

उन्होंने कहा कि कॉलेजों की संबद्धता की प्रक्रिया को जनोपयोगी व सरल बनाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था पहले ही लागू जा चुकी है।

विश्वविद्यालय की सभी संस्थाओं में एकडमिक मॉनीटरिंग के लिए एकीकृत ई-व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया है।

इससे प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों की मॉनीटरिंग सुचारु रूप से किया जाना संभव हो जाएगा।

स्नातक स्तर के सभी पाठ्यक्रम के ई-लेक्चर संकलित व विकसित कर उन्हें संस्थाओं के पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें