फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई रिजल्टः दून में लड़कों ने डुबोई लुटिया

Thu, 29 May 2014 03:34 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं (दिल्ली, देहरादून रीजन) का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


दून इंटरनेशनल स्कूल के रजत डोभाल ने 96.2 प्रतिशत के साथ देहरादून शहर टॉप किया है।

इस बार परिणामों में जहां एक तरफ लड़कियों ने बाजी मारी है तो वहीं लड़कों ने लुटिया डुबोई है। देहरादून रीजन का ओवरऑल रिजल्ट लगभग 74 प्रतिशत रहने की खबर है।

इंडिपेंडेंट स्कूलों का रिजल्ट 73.28 प्रतिशत रहा, जिसमें इस बार भी 82.33 प्रतिशत के साथ लड़कियां आगे रहीं। इसके साथ ही पास होने वाले लड़कों का परिणाम 68.04 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

कुमाऊं में किया सिमरन ने टॉप

उधर केंद्रीय विद्यालयों में भी लड़कियों ने बाजी मारी। यहां लड़कियां 98.36 प्रतिशत के साथ आगे रहीं, वहीं 97.28 प्रतिशत के साथ लड़के पीछे रहे।

इसके साथ ही आरएन पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर की सिमरन अरोड़ा ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्‍त कर कुमाऊं में टॉप ‌‌किया है। बिरला स्कूल हल्‍द्वानी की सविता दास और सरस्वती एकेडमी हल्‍द्वानी पवन गौड़ ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ अपने स्कूल में टॉप किया है।

इसके साथ ही वीरशीवा स्कूल पिथौरागढ़ के अश्विनी जोशी ने 95.2 प्रतिशत, केंद्रीय विद्यालय बनबसा की प्राची अग्रवाल ने 94.4 प्रतिशत और यहीं की अंजली सक्सेना ने 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्‍त किए हैं।

बताया गया कि सीबीएसई द्वारा देहरादून रीजन में 226 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और 884 स्कूल सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए।

इस साल देहरादून रीजन से 12वीं की परीक्षा में 110855 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 10,753 छात्रों की कंपार्टमेंट आने की खबर है।

देहरादून रीजन में पूरे उत्तराखंड के साथ यूपी के 19 जिले भी शामिल हैं।

एक नजर में परिणाम

स्कूल - उपस्थित (छात्र-छात्राएं) - पास (छात्र-छात्राएं)
केंद्रीय विद्यालय - 6249 - 6112
प्राइवेट स्कूल - 88576 - 64914
जवाहर नवोदय विद्यालय - 1726 - 1660
विज्ञापन

दिल्ली, देहरादून रीजन का परीक्षा परिणाम घोषित

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं (दिल्ली, देहरादून रीजन) का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया।

बोर्ड की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक इस साल बारहवीं की परीक्षा में कुल 10,29,874 छात्र शामिल हुए हैं। इनमें 6,03,064 छात्र और 4,26,810 छात्राएं शामिल हैं।

पिछले साल की तुलना में इस बार बारहवीं की परीक्षा में 9.32 फीसदी अधिक छात्र शामिल हुए हैं। इस बार की परीक्षा में 12,210 विदेशी छात्र भी शामिल हुए हैं।

सीबीएसई ने इस वर्ष देश के 5,300 परीक्षा केन्द्रों पर दसवीं और बारहवीं की परीक्षा का आयोजन किया था। बोर्ड ने दसवीं का परीक्षा परिणाम 20 मई को घोषित कर दिया है।

इसके साथ ही बोर्ड ने कहा कहा कि परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होने वाले छात्र जुलाई तक कंपार्टमेंट की परीक्षा दे सकते हैं।

छात्र अपना रिजल्ट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें