प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात के वडोदरा लोकसभा सीट से अपना इस्तीफा दे दिया है। वह वाराणसी से सांसद बने रहेंगे।
मोदी इस बार के लोकसभा चुनाव में वडोदरा और वाराणसी से दोनों जगहों से चुनाव मैदान में उतरे थे। दोनों ही संसदीय क्षेत्र से उन्होंने शानदार जीत भी हासिल की।
इसके बाद से ही ये संभावना जताई जा रही थी कि मोदी ने जिस तरह से चुनाव अभियान के दौरान वाराणसी को महत्व दिया। पूर्वांचल के पिछड़ेपन और गंगा को भावनात्मक मुद्दा बनाया, उससे तय था कि वह वडोदरा के बजाय वाराणसी की सीट अपने पास रखेंगे।