फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: 99.60 प्रतिशत के साथ ट्राइसिटी में पंचकूला नंबर वन

Thu, 28 May 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई दसवीं में पंचकूला के होनहारों ने कमाल किया है। शहर का परिणाम ओवरऑल 99.60 फीसदी रहा है। इसी के साथ पंचकूला ट्राइसिटी में पहले स्थान पर रहा है। कई स्कूलों का परिणाम 100 फीसदी रहा। भवन विद्यालय के सबसे अधिक 84 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया है।
विज्ञापन


सेक्टर एक स्थित जेनेंद्रा पब्लिक स्कूल में दसवीं की परीक्षा में सभी 96 स्टूडेंट्स पास हुए। 21 बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल किया है। वहीं, सेक्टर चार स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल में भी सभी 186 स्टूडेंट्स पास हुए। 75 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए और 97 स्टूडेंट्स ने नौ सीजीपीए पाया।

इसी तरह सेक्टर छह स्थित हंसराज पब्लिक स्कूल में सभी 118 स्टूडेंट सफल हुए। 34 स्टूडेंट्स ने 10 और 39 बच्चों ने नौ सीजीपीए प्राप्त किया। सेक्टर सात स्थित डीसी मॉडल में सभी 149 स्टूडेंट पास हुए। इनमें 26 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए हासिल किया और 54 स्टूडेंट्स को नौ सीजीपीए मिला।
विज्ञापन


सेक्टर-11 स्थित सीएल डीएवी स्कूल में सभी 118 बच्चे पास हुए। इसमें 25 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए हासिल किया, वहीं 35 स्टूडेंट्स ने नौ सीजीपीए प्राप्त किया। सेक्टर-15 स्थित भवन विद्यालय में सभी 211 स्टूडेंट पास हुए। 84 स्टूडेंट्स ने 10 व 127 स्टूडेंट्स ने नौ सीजीपीए हासिल किया।

इसके अलावा ब्लू बर्ड स्कूल सेक्टर-16 के भी सभी 60 स्टूडेंट पास हुए। सेक्टर-21 स्थित दून पब्लिक स्कूल में सभी 39 स्टूडेंट्स पास हुए। छह स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए और नौ बच्चों ने नौ सीजीपीए प्राप्त किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें