फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार रुपए सैलरी, नौकरी चाहिए तो यहां आइए

Wed, 01 Jul 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को हिमाचल और प्रदेश से बाहर नौकरी के लिए तीन जुलाई को साक्षात्कार होगा। सोलन आईटीआई में तीन जुलाई को दो कपंनियों के प्रतिनिधि कैंपस इंटरव्यू लेंगे। यह साक्षात्कार फ्रेशर प्रशिक्षुओं के लिए रखे गए हैं।
विज्ञापन


गुड़गांव की मारूती सुजुकी कंपनी और हिमाचल एनर्जी प्रावइवेट लिमिटेड युवाओं को रोजगार देगी। सेलेक्शन होने के बाद कंपनी 15200 रुपए सीटीसी वेतन और अन्य कंपनी भत्ते प्रदान करेगी। आईटीआई के प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने बताया कि गुड़गांव की मारूति सुजुकी लिमिटेड के लिए फिटर, मशीनिष्ट, टर्नर, मेकेनिक मोटर वाहन, सीओई ऑॅटोमोबाइल, पेंटर ट्रेड, डीजल मेकेनिक में आईटीआई पास व फ्रेशर के साक्षात्कार होंगे।

इसी दिन जाबली स्थित कंपनी हिमाचल एनर्जी ट्रेडिंग साक्षात्कार लेगी। इसमें फिटर, इनफोरमेशन टेक्नोलाजी, इलेक्ट्रोनिक्स, सीओई, इलेक्ट्रानिक्स मेकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक, कोपा इलेक्ट्रिकल ट्रेड के आईटीआई प्राप्त युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें