टोयोटा मोटर कार्पोरेशन की मैनेजिंग ऑफिसर जूली हैम्प ने अपना पद छोड़ दिया है। जूली ने अपना पद छोड़ने का फैसला गिरफ्तारी के बाद लिया है।
गौरतलब है कि जूली को पिछले महीने जापान में प्रतिबंधित पेन किलर ऑक्सीकोडोन लाने के कारण गिरफ्तार किया गया था।
कंपनी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
अमेरिकी मूल की हैम्प को अप्रैल महीने में ही कंपनी का मुख्य कम्युनिकेशन ऑफिसर और पहली महिला मैनेजिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया था।