बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्याय में छह दिसंबर को स्टूडेंट्स के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। बीबीएयू प्रवक्ता डॉ. कमल जायसवाल के अनुसार एचडीएफसी को पूरे उत्तर प्रदेश के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव चाहिए। जो स्टूडेंट्स हों वो कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए आ सकते हैं।
आज से शुरू हुई परीक्षाएं
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। मंगलवार को पहले दिन विश्वविद्यालय में अनिवार्य किए गए इंग्लिश लैंग्वेज का पेपर होगा।
जिन पाठ्यक्रमों के दाखिले में देरी हुई थी उनकी परीक्षाएं विंटर वैकेशन के बाद आयोजित होंगी। बीबीएयू प्रवक्ता डॉ. कमल जायसवाल के अनुसार बेसिक साइंस और लाइव साइंसेज के जिन पाठ्यक्रमों में दाखिले देरी हो पाए थे।
अभी उनका कोर्स कंपलीट नहीं हो पाया है। ऐसे में इन विषयों की परीक्षाएं सर्दी की छुट्टी के बाद आयोजित होगी। बाकी कोर्सेज की परीक्षा दो पालियों में सुबह दस बजे से एक बजे और दोपहर दो बजे से पांच बजे के बीच आयोजित होगी।