फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए फाइनल और सीपीटी के नतीजे 17 जनवरी को

Wed, 13 Jan 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की नवंबर-दिसंबर (2015) में हुई फाइनल व कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट (सीपीटी) के नतीजे 17 जनवरी को दोपहर दो बजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


परीक्षार्थी एसएमएस सेवा व वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। फाइनल परीक्षा में जिन परीक्षार्थियों ने 55 फीसदी से अधिक अंक पाए होंगे वे ही राष्ट्रीय स्तर पर रैंक की दौड़ में शामिल हो पाएंगे।

रिजल्ट और अंकों का ब्योरा वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है। ई-मेल के माध्यम से रिजल्ट प्राप्त करने के लिए छात्रों को http://www.caresults.nic.in पर जाकर उन्हें अपना पंजीकरण नंबर के साथ रोल नंबर लिखना होगा।
विज्ञापन


वहीं मेल पर रिजल्ट प्राप्त करने के लिए छात्रों को http://www.caresults.nic.in पर पहले पंजीकरण करना होगा। ऐसे छात्रों को परिणाम घोषित होते ही ई-मेल पर रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।

फाइनल के रिजल्ट प्राप्त करने के लिए छात्रों को CAFNL  ROLL NO टाइप कर संदेश को भेजना होगा। कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट के रिजल्ट प्राप्त करने के लिए छात्रों को CACPT ROLL NO टाइप कर  58888 पर संदेश भेजना होगा।

छात्रों को रिजल्ट के बारे में तो इंस्टीट्यूट के मुख्य कार्यालय से पता चल जाएगा लेकिन अंकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं होगी। रिजल्ट व अंकों की विस्तृत जानकारी शाहदरा स्थित विश्वास नगर कार्यालय से चार बजे तक प्राप्त की जा सकेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें