फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के अड़ियलपन से बोर्ड परीक्षाओं पर संकट

Thu, 25 Feb 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं पर आशंकाओं के बादल मंडराने लगे हैं। लंबित मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं मिलने से नाराज शिक्षकों ने एक मार्च से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार का ऐलान किया है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि बीते दिनों शिक्षा मंत्री के साथ हुई बैठक में शिक्षकों के साथ जिन मांगों पर सहमति बनी उसका अभी तक लिखित आश्वासन नहीं मिला है।
विज्ञापन


राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। मांगों पर कई बार के आश्वासन के बावजूद शिक्षकों की एक भी मांग पर अमल नहीं हुआ। यही वजह है कि बृहस्पतिवार को सीएम आवास पर आयोजित कार्यक्रम का उन्होंने बहिष्कार किया। शिक्षक अब बोर्ड परीक्षाओं का भी बहिष्कार करेंगे।

वहीं राजकीय शिक्षक संघ की जनपद कार्यकारिणी ने हाईस्कूल डोईवाला में बैठक कर कहा कि एक मार्च को सभी शिक्षक स्कूलों में धरना देंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट, जिला मंत्री सुभाष झिल्डियाल, केएन भट्ट, बीके श्रीवास्तव, कृष्णा बहुगुणा, भानू कुकरेती, संजय नैथानी, विजय लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार नहीं करेंगे, उनकी जिन मांगों पर सहमति बनी है उस पर अमल किया जाएगा, वह सरकार के साथ हैं।
-हरीश रावत, मुख्यमंत्री

27 फरवरी को देहरादून में प्रदेश भर से शिक्षकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में शिक्षक बहिष्कार करेंगे या नहीं इस पर फैसला होगा।
-सोहन माजिला, प्रदेश महामंत्री राजकीय शिक्षक संघ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें