फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE परीक्षा देने वालें छात्रों की संख्या बढ़ी, दून सबसे आगे

Thu, 25 Feb 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में इस साल छात्रों की संख्या बढ़ गई है। दून रीजन में गत वर्ष के मुकाबले इस साल 23201 अधिक छात्र बोर्ड की परीक्षा में बैठेंगे। छात्रों की संख्या बढ़ने के साथ ही स्कूल और परीक्षा केंद्रों की संख्या भी गत वर्ष के मुकाबले इस साल बढ़ गई है।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस साल देहरादून रीजन में 10वीं में कुल 1,54,246 छात्र शामिल होंगे। इनमें 99,445 छात्र और 54801 छात्राएं हैं। इसी प्रकार 12वीं में इस साल कुल 1,25,622 छात्र शामिल होंगे। इनमें 79,908 छात्र और 45,714 छात्राएं हैं। गत वर्ष 10वीं में 1,39,805 छात्र और 12वीं में 1,05,465 छात्र शामिल हुए थे।

दून रीजन में 10वीं और 12वीं के कुल छात्र इस साल 2,79,868 हैं जबकि गत वर्ष यह संख्या 2,56,667 थी। रीजन में न केवल छात्र बल्कि स्कूल और उसी हिसाब से परीक्षा केंद्र भी बढ़ा दिए गए हैं। गत वर्ष रीजन में 10वीं के 1325 स्कूल बोर्ड से संबद्ध थे, जिनकी संख्या इस साल बढ़कर 1453 हो गई है। परीक्षा केंद्रों की संख्या भी गत वर्ष के 250 से बढ़ाकर इस साल 275 कर दी गई है।
विज्ञापन


12वीं में गत वर्ष 985 स्कूल सीबीएसई से संबद्ध थे, जिनकी संख्या इस साल बढ़कर 1105 हो गई है। इसी हिसाब से परीक्षा केंद्रों की संख्या भी गत वर्ष के 240 से बढ़ाकर इस साल 255 कर दी गई है। बोर्ड की परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होने जा रही हैं।

यह जिले हैं देहरादून रीजन में
अलीगढ़, बागपत, बरेली, बुलंदशहर, बिजनौर, जीबी नगर, गाजियाबाद, हापुड, जेपी नगर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, पीलीभीत, सहारनपुर, शाहजहांपुर, संभल, शामली और हाथरस। इसके अलावा उत्तराखंड के सभी जिले।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें