बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की एल्युमनाई मीट 22 नवंबर को होगी। अपनी पहली एल्युमनाई मीट पर विवि वेबसाइट भी लांच करेगा।
इसका मकसद वर्तमान छात्र व पूर्व छात्रों के बीच संबंध मजबूत बनाना है। मीट के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। पहले 17 अक्तूबर को एल्युमनाई मीट होनी थी लेकिन दीपावली के कारण तिथि आगे बढ़ाई गई।
बीबीएयू प्रशासन ने एल्युमनाई मीट को भव्य बनाने के लिए काफी तैयारी की है। उसने वर्ष 1996 में यूनिवर्सिटी की स्थापना से लेकर अभी तक एक-एक एल्युमिनाई की सूची तैयार की है।
बीबीएयू अपने वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण भी कर रहा है। इसके लिए पहले एल्युमनाई से 500 रुपये शुल्क लिया जा रहा था पर अब यह रकम आधे से भी कम कर दी गई है।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आयोजन की जिम्मेदारी जिम्मेदारी डॉ. रामचंद्रा को सौंपी है। बीबीएयू ने एलएमएस की ओर से अपना ग्रीन ऑडिट करवाया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन को 30 सितंबर 2017 तक के लिए ग्रीन ऑडिट मान्य है।
इसके बाद बीबीएयू को फिर से अपना ग्रीन ऑडिट करवाना होगा। यूनिवर्सिटी ने सभी विभागों के लिए अनिवार्य कर दिया है कि वे अपने यहां पर डेढ़ एकड़ से तीन एकड़ तक ग्रीन बेल्ट डवलप करें।
यहां पर गुलाब वाटिका व हर्बल वाटिका भी बनाई गई है। जनवरी के आखिरी हफ्ते या फिर फरवरी के दूसरे हफ्ते में नैक मूल्यांकन के लिए टीम यूनिवर्सिटी में दौरा कर सकती है।
स्मार्ट क्लासरूम तैयार कर लिया गया है, लाइब्रेरी भी आधुनिक की जा रही है। 50 करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बॉयोटेकभनोलॉजी भवन का विस्तार और एक नया हॉस्टल बनाया जाना है।