फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल खेलेगी हिमाचल की ये बेटी

Sat, 25 Oct 2014 09:36 PM IST
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की एक और बेटी नेशनल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी। सिरमौर के दूरदराज गिरीपार क्षेत्र के नघेता स्कूल की प्रीति शर्मा का चयन अंडर-14 राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन पर प्रीति का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। एक से चार नवंबर तक राजस्थान में राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता होगी। प्रीति इन दिनों सोलन के धर्मपुर स्कूल में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में पसीना बहा रही हैं।

चार खिलाड़ियों को हुआ चयन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नघेता के प्रधानाचार्य अशोक कुमार और डीपीई मनीष टंडन ने कहा कि हाल ही में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जोगिंद्रनगर में हुई।
विज्ञापन


छात्राओं की अंडर-14 बास्केटबाल प्रतियोगिता में नघेता स्कूल की चार खिलाड़ियों प्रीति शर्मा पुत्री ओमप्रकाश शर्मा, अमिशा शर्मा पुत्री राजेंद्र शर्मा, अनीता देवी पुत्री धनवीर सिंह और मुस्कान पुत्री पूरन सिंह का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

इसमें सिरमौर की टीम ने बेहतर खेलते हुए सेमीफाइनल तक सफर तय किया। नघेता स्कूल की प्रीति शर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा। इस कारण प्रीति का चयन राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य अशोक कुमार, पंचायत प्रधान लता देवी और एसएमसी कमेेटी प्रधान दीप चंद ने डीपीई मनीष टंडन, स्कूल स्टाफ, अभिभावकों और बच्चों को बधाई दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें