चौ. चरणसिंह विश्वविद्यालय ने शुक्रवार शाम रेगुलर और प्राइवेट के विभिन्न विषयों के एडमिट कार्ड अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए।
बीए, बीकॉम, बीएससी, एलएलबी और एलएलएम रेगुलर के सभी वर्षों के एडमिट कार्ड जारी होने से छात्रों ने राहत की सांस ली है।
सीसीएसयू की मुख्य परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू होने के बावजूद विवि ने रेगुलर में केवल बीए व बीएससी सेकेंड ईयर, बीएससी एजी थर्ड-फोर्थ ईयर, बीएससी फिजिकल एजुकेशन सेकेंड और थर्ड ईयर के लिए अपनी वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड किए थे।
साथ ही प्राइवेट में बीए सेकेंड ईयर के अलावा एमए फर्स्ट में एजूकेशन, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, दर्शन शास्त्र, गणित, उर्दू, राजनीति शास्त्र, संस्कृत, सोशलॉजी और डिफेंस स्टडी फर्स्ट के एडमिट कार्ड अपलोड किए थे।
अब इनके अलावा बाकी विषयों के छात्रों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। विवि की बीकॉम की परीक्षाएं 15 अप्रैल, एलएलबी की 16 अप्रैल, एलएलएम की 19 अप्रैल, बीए फर्स्ट ईयर की 26 अप्रैल से शुरू होंगी।