फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बीटेक के बाद भी कर सकेंगे बीएड

Fri, 06 Mar 2015 05:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं के बाद इंजीनियरिंग करने वाले युवा भी अब बीएड कर सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने नियमावली 2014 में यह प्रावधान किया है।
विज्ञापन


इसके तहत बीटेक में 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र को बीएड करने का मौका दिया जा सकता है। इससे पहले तक यह प्रावधान नहीं था।

लंबे समय से थी मांग
किसी भी स्ट्रीम में इंजीनियरिंग करने के बाद शिक्षण में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अभी तक बीएड के दरवाजे बंद थे। इस संबंध में लंबे समय से उठ रही मांग को एनसीटीई नियमावली 2014 में पूरा कर दिया गया है।

इंजीनियरिंग में 55 प्रतिशत अंक वाले छात्र साइंस स्ट्रीम से बीएड कर सकते हैं। इंजीनियरिंग सेक्टर में लगातार चल रही गिरावट और कम रोजगार के चलते प्रदेशभर के युवाओं के लिए यह एक अच्छा मौका साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बार से होगा शुरू
एसोसिएशन आफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि इस बार से बीटेक वाले छात्र भी बीएड में दाखिला ले सकेंगे। गढ़वाल विवि और श्रीदेव सुमन विवि नए सत्र से नई नियमावली के तहत ही प्रवेश देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें