पंजाब यूनिवर्सिटी से संबद्ध शहर के बीएड कालेजों में बीएड कोर्स में दाखिले के लिए काउंसिलिंग बुधवार से पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में सुबह नौ बजे से शुरू होगी।
काउंसिलिंग 1 अगस्त तक चलेगी। पीयू के अधिकारियों के अनुसार काउंसिलिंग का शेड्यूल पीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध है। काउंसिलिंग में आने से पहले छात्र शेड्यूल देखकर आएं।