फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ ईस्ट एशिया में चमके चितकारा के वीसी

Sun, 10 Nov 2013 11:20 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चितकारा यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. मधु चितकारा को वुमन इंटरप्रिन्योरशिप पर आधारित प्रोजेक्ट के लिए साउथ ईस्ट एशिया का क्षेत्रीय विजेता घोषित किया गया है।
विज्ञापन


वे देश की अकेली ऐसी महिला हैं जिन्हें यह अवार्ड मिला है। यह अवार्ड  जार्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर एक्सीलेंस द्वारा चलाए गए ‘द हाट मामाज’ प्रोजेक्ट के तहत दिया गया है।

यह प्रोजेक्ट दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल वुमन केस स्टडी आर्काइव्स का हिस्सा बन गया है। डॉ. चितकारा के अलावा विश्व की छह और महिलाओं को इस अवार्ड के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


हर साल केस स्टडीज को आमंत्रित किया जाता है। सर्वश्रेष्ठ केस और लेखक को शिक्षा के क्षेत्र मे उल्लेखनीय सेवाओं के लिए अवार्ड दिया जाता है। डॉ. मधु चितकारा की प्रोफेशनल यात्रा को केस स्टडीज के रूप में पेश किया गया।

इसमें उनकी परंपरागत पेशे के अलावा उनके अनुभव को भी दर्शाया गया था। इस अवार्ड की घोषणा वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित हुई है इसमें अवार्ड की पृष्ठभूमि और उसके उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया गया है।

हर केस स्टडीज के बारे में जार्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ बिजनेस और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल व अन्य बिजनेस स्कूलों में विचार किया जाता है ताकि विश्व स्तर पर महिला उद्यमियों की पहचान को स्थापित किया जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें