फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से अधर में लटका छात्रों का भविष्य

Sun, 10 Nov 2013 11:17 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि में चल रही कर्मचारियों की हड़ताल से छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। एक ओर परीक्षा संबंधी कार्य अटक गए हैं, वहीं कॉलेजों को भी दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


प्रमाणपत्रों के लिए चक्कर काट रहे छात्र
गढ़वाल विवि के कर्मचारियों की हड़ताल से परीक्षा फॉर्म, माइग्रेशन, बैक परीक्षा परिणाम और मार्कशीट का काम अटका पड़ा है। छात्र कॉलेजों में प्रमाणपत्रों के लिए चक्कर काट रहे हैं। कॉलेज भी जवाब देते-देते थक गए हैं।

पढ़ें, उत्तराखंडः किशोर प्रदेश की कलंक कथाएं

डीबीएस कॉलेज में अगले माह नैक की टीम निरीक्षण के लिए पहुंचेगी। कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि 18 नए शिक्षकों की नियुक्ति, हड़ताल से अटक गई है।

पढ़ें, फेसबुक चैटिंग ने ली युवक की जान

नैक की टीम के आने तक अप्रूवल न मिला तो इंस्पेक्शन में दिक्कत होगी। डीएवी कॉलेज में भी हाल ऐसे ही हैं। छात्र हर दिन फॉर्म की तलाश में आते हैं और लौट जाते हैं। यहां भी विवि से जुड़े सभी कार्य अटके हुए हैं।
विज्ञापन


सेमेस्टर परीक्षा पर संशय
हड़ताल के कारण 10 दिसंबर से प्रस्तावित सेमेस्टर परीक्षाएं भी अधर में लटकती नजर आ रही हैं। विवि ने परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। हड़ताल के बाद छात्र फॉर्म के लिए भटक रहे हैं। हड़ताल कुछ दिन और आगे बढ़ती है तो निश्चित तौर पर परीक्षा और सत्र लेट हो जाएगा।
विज्ञापन


हड़ताल से कई काम अटके हुए हैं। सबसे अहम तो नैक एक्रिडिएशन है, जिसके लिए नए शिक्षकों की नियुक्ति को विवि का अप्रूवल मिलना बाकी है।
- डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ, प्राचार्य, डीबीएस कॉलेज

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें