सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल नवजोत कंग ने कहा कि 16 और 17 मार्च को भारतीय सेना में हिमाचल के नवयुवकों के लिए सोल्जर ट्रेड्स मैन, सोल्जर टेक्नीकल, सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट एवं सोल्जर वेटरिनरी की खुली भर्ती का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में किया जा रहा है।
16 मार्च को कांगड़ा जिला के बड़ोह, देहरा, कांगड़ा, शाहपुर, धर्मशाला, फतेहपुर और इंदौरा, हरिपुर, रक्कड़, नगरोटा बगवां, और हारचक्कियां तहसील व उप-तहसीलों के अलावा जिला हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के सभी उम्मीदवारों के लिए खुली भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। 17 मार्च को शिमला, किन्नौर, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और लाहुल स्पीति के सभी उम्मीदवारों के लिए भर्ती का आयोजन होगा।
उम्मीदवारों की आयु भर्ती के दिन साढे़ 17 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती रैली के दौरान गेट सुबह 5 बजे खुलेगा और सुबह 8 बजे बंद होगा। भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सभी जरूरी कागजात लाने आवश्यक हैं, जबकि जिला चंबा के लिए 15 और अन्य तहसीलों के लिए 13 और 14 को चली सामान्य भर्ती साथ ही होगी।