पंजाब यूनिवर्सिटी ने एमफिल,पीएचडी का दाखिला शेड्यूल रिवाइज किया है। एमफिल/पीएचडी का रिजल्ट घोषित न हो पाने के कारण शेड्यूल रिवाइज किया गया है।
सभी टीचिंग डिपार्टमेंट्स और रीजनल सेंटर मुक्तसर के लिए शेड्यूल बदला गया है। अब कैंडिडेट्स 10 सितंबर तक आवेदन फॉर्म जमा करवा सकते हैं।
पीयू की वेबसाइट www.puchd.ac.in. से फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन फॉर्म केसाथ कैंडिडेट को एंट्रेंस टेस्ट की कॉपी भी लगानी होगी।