फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसलिंगः इस टिप्स से होगा बोर्ड का पेपर आसान

Fri, 28 Feb 2014 06:49 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अमर उजाला द्वारा आयोजित लाइव काउंसलिंग में सीबीएसई की काउंसलर डॉ. सोना कौशल गुप्ता ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन


बेहद नाजुक वक्त
एक मार्च से सीबीएसई बोर्ड के पेपर शुरू हो रहे हैं। छात्रों के लिए यह वक्त बेहद नाजुक है। शुक्रवार को आयोजित इस लाइव काउंसलिंग में छात्र-छात्राओं से लेकर अभिभावकों ने भी सवाल पूछे। सीबीएसई की काउंसलर डॉ. गुप्ता ने सवालों के जवाब दोपहर 12 से 1 बजे के बीच दिए।

सवालः मैं इंगलिश के पेपर में राइटिंग और रीडिंग सेक्शन में समय को कैसे मैनेज करूं?
- अलंकृत कौशल, हरिद्वार
जवाब - इंगलिश के पेपर में राइटिंग के लिए अलग से कोई नंबर नहीं होते, लेकिन अगर आपकी राइटिंग अच्छी है तो इसका अच्छा इंप्रेशन पड़ता है।

राइटिंग और रीडिंग सेक्शन को मैनेज करने के लिए बेहतर ये है कि आप हमेशा लिखकर पैसेज की प्रैक्टिस करें। मुश्किल और बड़े शब्दों की जरूर लिखें।

जितना लिखेंगे उतना ही आपकी राइटिंग बेहतर होगी। परीक्षा से पहले पूरा पैपर जरूर सॉल्व करें।

सवालः पूरे साल अच्छी तरह पढ़ाई करने के बावजूद भी एग्जाम हॉल में मैं नवर्स हो जाती हूं?
- ऋचा सिंह, डोईवाला
जवाब - एग्जाम के जाते वक्त ऐसे दोस्तों से दूर रहे जो पेपर को लेकर तनावग्रस्त हैं। घर से नाश्ता करके जरूर जाएं। एग्जाम से पहले किसी से भी कोई डिस्कशन न करें।
विज्ञापन


सबसे जरूरी बात एग्जाम हॉल में अपनी सीट पर बैठकर तीन मिनट तक डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। इससे आप में आत्मविश्वास आएगा।

सवालः मुझे फीजिक्स से डर लगता है। जिस कारण मैं सही से पेपर नहीं दे पाता?
- अमित नेगी
जवाब - डर को दूर भगाने के लिए पहले पढ़ें हुए कोर्स को ही रिवाइज करें। परीक्षा के दिनों में कोई नया चैप्टर न छुएं। आप कंफ्यूज हो जाएंगे। पुराने पेपरों से जरूर सॉल्व करें। पेपर के दिन खुद को पॉजिटिव रखें और पॉजिटिव सोचें।

सवालः मुझे इंगलिश ट्रांसलेशन में परेशानी होती है। कृपया इसके लिए टिप्स दें?
- श्वेता, कोटद्वार
जवाब - इसके लिए सबसे जरूरी है कि पहले आप ट्रांसलेशन को समझें। इसके बाद उसे आसान शब्दों में ट्रांसलेट करें। बार-बार प्रैक्टिस करने से ही यह परेशानी सॉल्व होगी।
विज्ञापन


सवालः एग्जाम के दौरान टाइम मैनेजमेंट के लिए कुछ टिप्स बताएं?
- कौशल बिंजोला, देहरादून
जवाब - एग्जाम के दौरान जो सवाल आपको आते हों उन्हें पहले करें। जो नहीं आते उन्हें रहने दें। पूरा पेपर सॉल्व करने के बाद उन सवालों को सॉल्व करें।

कम मार्क्स वाले सवालों का जवाब ज्यादा लंबा न लिखें। क्योंकि इसमें ज्यादा लिखने से आपको ज्यादा मार्क्स नहीं मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें