फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मार्च को होगी अखिल भारतीय बार परीक्षा

Wed, 24 Dec 2014 12:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने आठवें ऑल इंडिया बार एग्जाम (एआईबीई) के लिए अधिसूचना जारी करते हुए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


साल में दो बार होती है परीक्षा
एलएलबी पास और अंतिम वर्ष के छात्र परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। वकालत को बतौर पेशा अपनाने के लिए एआईबीई अनिवार्य होती है। बीसीआई की ओर से यह परीक्षा साल में दो बार कराई जाती है। इससे पहले सात सितंबर 2014 को परीक्षा हुई थी।

परिणाम नवंबर में जारी किया गया था। एआईबीई में अभ्यर्थी को किताब से देखकर जवाब लिखने की आजादी होती है। परीक्षा पास करने के बाद बीसीआई से अभ्यर्थी को एक प्रमाण पत्र जारी होता है। 11 भाषाओं में होने वाला एआईबीई 15 मार्च 2015 को आयोजित होगा। उत्तराखंड के लिए देहरादून में इसका एक परीक्षा केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर सकते हैं त्रुटि सुधार
एक बार ऑन लाइन आवेदन के बाद अभ्यर्थी आवेदन में तब्दीलियां कर सकते हैं। बीसीआई के मुताबिक 13फरवरी तक आवेदन के बाद 24 फरवरी को त्रुटि सुधार लिंक खोला जाएगा। अभ्यर्थी सात मार्च से वेबसाइट पर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी जानें
आवेदन की अंतिम तिथि : 13 फरवरी 2015
हेल्पलाइन नंबर : 011-49225022/23, 01204217086
यहां करें आवेदन : www.allindiabarexamination.com
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें