फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू ने ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तारीख बढ़ाई

Wed, 24 Dec 2014 11:26 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू ने छात्र-छात्राओं को राहत देते हुए प्रोफेशनल कोर्सेज सेमेस्टर ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तारीख बढ़ा दी है। यूजी-पीजी में प्रोफेशनल कोर्सेज के विद्यार्थी अब 27 दिसंबर तक फार्म भरने के साथ परीक्षा शुल्क जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले 23 दिसंबर आखिरी तारीख थी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी नए शेड्यूल के तहत 29 दिसंबर तक विद्यार्थियों को कंपलीट फार्म कॉलेजों मे जमा कराने का समय दिया गया है।

कॉलेजों को सभी फार्म संबंधित विभाग में 31 दिसंबर तक जमा कराने होंगे। दूसरी ओर प्रोफेशनल कोर्सेज के फार्म भरने की डेट बढ़ने से ट्रेडिशनल कोर्सेज में ऑनलाइन फार्म भरने की तारीख आगे खिसक कसती है।
विज्ञापन


अभी विद्यार्थियों के पास ट्रेडिशनल परीक्षा फार्म भरने की 27 दिसंबर तक की मोहलत है। सूत्रों के मुताबिक पहले जनवरी के दूसरे सप्ताह में परीक्षाएं शुरू होने की संभावना थी, जो कि अब धूमिल होती दिख रही है। वहीं, परीक्षाएं देर से शुरू होने का असर रिजल्ट और अगले सेमेस्टर पर पड़ेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें