सीबीएसई ने एआईपीएमटी एंट्रेंस एग्जाम के लिए भरे गए फार्म में गलती ठीक करने के लिए स्टूडेंट्स को अंतिम मौका दिया है।
स्टूडेंट्स करेक्शन में केवल अपना जन्मतिथि, स्टट कोड, लिंग, कैटेगरी और डिसएबिलिटी स्टेटस में ही बदलाव कर सकते हैं। स्टूडेंट्स वेबसाइट www.aipmt.nic.in पर ये बदलाव कर सकते हैं।
सीबीएसई की जनसंपर्क अधिकारी रमा शर्मा के मुताबिक बोर्ड ने गलती सुधारने का दूसरी बार मौका दिया है।
स्टूडेंट्स वेबसाइट पर 15 फरवरी सुबह 10 बजे से 20 फरवरी की आधी रात के बीच अपने एंट्रेंस फार्म में करेक्शन कर सकता है। स्टूडेंट्स सिर्फ जन्मतिथि, स्टट कोड, लिंग, कैटेगरी और डिस्एबिलिटी स्टेटस में ही बदलाव करेगा।
ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर के फॉर्म आज से भरें
सीसीएसयू ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर रेग्युलर छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म शनिवार से वेबसाइट पर ऑनलाइन करेगी। 23 फरवरी तक ऑनलाइन फीस जमा होगी और फॉर्म भरे जाएंगे।
कॉलेजों में फार्म जमा होने की अंतिम तिथि 25 फरवरी और विवि में फार्म जमा होने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तय की है। फर्स्ट ईयर के अलावा एक्स, सिंगल विषय और डिविजन इंप्रूवमेंट के छात्र भी साथ फार्म भर सकते हैं।
फार्म वेबसाइट www.ccsuniversity.com पर भरे जाएंगे। 17 फरवरी से सेकेंड ईयर, थर्ड ईयर और प्राइवेट छात्रों के फार्म ऑनलाइन करने की योजना है।
यूपी कैटेट का शेड्यूल बदला
यूपी कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट (यूपी कैटेट) 2016 के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब 22 फरवरी की जगह 29 फरवरी से ऑफ लाइन, ऑन लाइन फार्म भरे जा सकेंगे। यह प्रक्रिया 2 अप्रैल तक चलती रहेगी।
विलंब शुल्क के साथ फार्म भरने और उसे जमा करने अंतिम तारीख 9 अप्रैल है। यूपी कैटेट से कानपुर, मेरठ, फैजाबाद और बांदा कृषि विश्वविद्यालय की स्नातक, परास्नातक और पीएचडी की 2399 सीटें भरी जाएंगी।
वेबसाइट www.csuk.ac.in पर जाकर फार्म भरे और एक मई से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे।