उत्तराखंड मुक्त विवि में नए सत्र 2014-15 की प्रवेश प्रक्रिया एक अगस्त से शुरू होने जा रही है। इसके लिए देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय में सभी अध्ययन केंद्रों के समन्वयकों की बैठक बुलाई गई।
नए सत्र के दाखिलों की घोषणा
बैठक में यूओयू के जनसंपर्क अधिकारी डा. राकेश रयाल और क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संदीप नेगी की उपस्थिति में नए सत्र के दाखिलों की घोषणा की गई।
साथ ही सभी स्टडी सेंटर्स की समस्याएं सुनी गई और उन्हें दूर करने की बात भी हुई। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. नेगी ने कहा कि नए सत्र में कोशिश की जाएगी कि विवि में अधिक से अधिक छात्र प्रवेश लें।
डॉ. रयाल ने कहा कि वर्तमान सत्र में विवि की कुछ किताबें छात्रों को देर से मिली, जिसका मुख्य कारण विवि स्तर पर ही किताबें तैयार करना है। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र के लिए 80 प्रतिशत किताबें अपनी बन चुकी हैं।
इसलिए किताबें समय से मिल जाएंगी। बैठक में डॉ. एचवी पंत, अनिल तोमर, सुरेंद्र सिंह, बृजमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-aftaba@ddn.amarujala.com और इस नंबर-8392922180 पर संपर्क कर सकते हैं।)