दाखिला संकट से निपटने में उत्तराखंड सरकार की नाकामी को लेकर छात्र संघर्ष समिति आंदोलनरत है।
इस कड़ी में शनिवार को कैंडल मार्च निकालने के बाद सोमवार को छात्र संगठनों ने सभी सरकारी और निजी कॉलेज बंद कराने का आह्वान किया है।
सख्त विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य
डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंशुल चावला ने बताया कि उन्होंने शनिवार को ही दून विवि, ग्राफिक एरा, डीआईटी विवि, आईएमएस यूनिसन विवि, उत्तरांचल विवि सहित सभी निजी एवं सरकारी कॉलेजों को इस संबंध में सूचित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि सोमवार को भी कॉलेज बंद कराए जाएंगे। साथ ही अगर कोई नहीं मानेगा तो वह सख्त विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। छात्रों की मांग है कि सरकार की ओर से बीते दिनों की गई घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
सीटों की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाए, इवनिंग कक्षाओं की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। कहा कि अगर जल्द ही मांग पूरी न हुई तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।