कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने विद्यार्थियों को एडमिशन का एक और मौका दिया है। विश्वविद्यालय के चार कॉलेजों में अभी तक कई विषयों में सीटें खाली रह गई हैं। कृषि महाविद्यालय में बीएससी ऑनर्स, वेटरनरी कॉलेज में बीवीएससी तथा एएच, बेसिक साइंस महाविद्यालय में बीएससी नॉन मेडिकल तथा मेडिकल, गृह विज्ञान महाविद्यालय में बीएससी आनर्स (गृह विज्ञान), विज्ञान तथा बीएससी (आतिथ्य तथा होटल प्रबंधन) विषयों की सीटें खाली हैं। विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में पीएचडी कार्यक्रमों में भी कुछ सीटें खाली हैं। सभी सीटों को मेरिट के आधार पर भरा जाएगा।
कृषि विवि में खाली सीटों को भरने के लिए 10 सितंबर को प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए छात्रों को कृषि विवि आना होगा। प्रवेश परीक्षा में वही छात्र भाग ले सकेगा, जिसने पहले कृषि विवि का प्रोस्पेक्टस भरा हो। कृषि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार मनोज कुमार ने कहा कि विवि में खाली रही सीटों के लिए 10 सितंबर को प्रवेश परीक्षा रखी गई है।
प्रवेश परीक्षा कृषि विवि पालमपुर में होगी। जिन छात्रों ने पहले प्रोस्पेक्टस भरे हैं, वे मूल प्रमाणपत्रों एवं निर्धारित शुल्क के साथ 10 सिंतबर को 10 बजे संबधित महाविद्यालय में संपर्क करें।
हिमाचल में आईआईएम का पहला बैच शुरू
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल में आईआईएम का पहला बैच शुरू हो गया है। पांवटा के रामपुरघाट स्थित हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अस्थायी तौर पर कक्षाएं शुरू हो गई हैं। आईआईएम लखनऊ के निदेशक प्रो. भरत भास्कर ने कक्षाओं का शुभारंभ किया। पहले सत्र की निर्धारित 60 सीटों में से देशभर के 25 विद्यार्थियों ने सिरमौर के संस्थान में प्रवेश लिया है। इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल ने कहा कि आईआईएम खुलना सिरमौर का सौभाग्य है।
धौलाकुआं में आईआईएम के लिए बेहतर स्थल उपलब्ध करवा दिया गया है। जहां पर कुछ वर्षों के भीतर संस्थान का अपना भवन बनकर तैयार होगा। पांवटा में संस्थान के लिए अस्थायी रूप से कक्षाओं को शुरू करने की व्यवस्था की गई है। पांवटा के विधायक चौधरी किरनेश जंग, एचआईटी संस्थान पांवटा के निदेशक डा. वीके गुप्ता, डॉ. गौरव गुप्ता।
आईआईएम पांवटा प्रभारी दिनेश सक्सेना, पांवटा कांग्रेस ब्लॉक इकाई अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रो. राजीव श्रीवास्तव, अजय गोयल, मनोज आनंद, अश्वनी शर्मा, पांवटा गुरुद्वारा कमेटी प्रबंधक कुलवंत सिंह चौधरी, ब्रजेश गोयल तथा कुलदीप ठाकुर इस दौरान मौजूद रहे।