मिश्नरी स्कूलों में शुमार सेंट फ्रांसिस कॉलेज व कैथेड्रल कॉलेज में
नर्सरी कक्षाओं में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म लेने वालों की भारी भीड़ जमा
हुई।
सेंट फ्रांसिस कॉलेज में बुधवार तक ही आवेदन फॉर्म मिलेंगे। वहीं,
कैथेड्रल में गुरुवार को भी फॉर्म मिलेंगे।
कैथेड्रल में टोकन की व्यवस्था
होने के कारण अभिभावकों को थोड़ी सहूलियत हुई।
यहां पर सुबह नौ बजे से पहले
अभिभावकों को टोकन दिए गए, उसके बाद सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक उन्हें
टोकन नंबर के हिसाब से आवेदन फॉर्म बांटे गए।
फिलहाल यहां पर एक दिन में
करीब 300 टोकन बांटे जा रहे हैं। सेंट फ्रांसिस कॉलेज में काउंटर से आवेदन
फॉर्म मिलरहे हैं। इसे लेकर यहां पर
अभिभावकों की भारी भीड़ जमा हुई।
यहां पर अभिभावकों को ऑनलाइन फॉर्म भरने
की भी सुविधा दी जा रही है। वहीं, गोमतीनगर में खुल रहे नए कैंपस के लिए 16
दिसंबर से आवेदन फॉर्म मिलेंगे।