फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवाद से बनती है रचनाओं की दुनिया

Wed, 11 Dec 2013 10:01 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
साहित्य, भाषा और संवाद ऐसे जादुई शब्द हैं, जो रचनात्मकता का आधार बनते हैं।
विज्ञापन


इससे एक ऐसे संसार का द्वार खुलता है, जिससे रचनात्मक विश्व का निर्माण होता है।

यह बात मंगलवार को एमिटी यूनिवर्सिटी में सचिव यूपी सरकार आलोक कुमार ने कही। वह दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के समापन कार्यक्रम में बोल रहे थे।
एमिटी यूनिवर्सिटी के एमिटी स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज और शेक्सपियर सोसाइटी ऑफ ईर्स्टन इंडिया के तत्वावधान में आयोजित ‘लिट्रेचर, लैंग्वेज एण्ड कम्यूनिकेशन, एन इसेंशल ट्राईडेंट’ विषय पर आयोजित किया गया था।

मुख्य अतिथि आलोक कुमार ने कहा कि साहित्य, भाषा और संवाद से असाधारण कार्य कर सकते हैं। सम्मेलन के दूसरे दिन कार्यशाला सहित नौ समूह चर्चा और 200 से भी अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेख्सपियर सोसाइटी ऑफ जापान की अध्यक्ष प्रो. एमी हमाना, प्रोफेसर ऑफ थिएटर यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया के प्रो. ब्रायन रेनाल्डस, रविंद्र भारती विवि कोलकाता के प्रो. सुबीर धर ने भाषा, साहित्य व संवाद पर विमर्श किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें