फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केकेसी में यूजी की 400 सीटें और बढ़ी

Sun, 25 Aug 2013 09:44 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जय नारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) में स्नातक की 400 सीटों पर और दाखिले होंगे।
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीए और बीकॉम में 200-200 सीटों पर दाखिले के लिए हरी झंडी दे दी है। सेल्फ फाइनेंस की इन सीटों की फिर से अस्थायी मान्यता मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन अब सोमवार से दाखिले की प्रक्रिया शुरू करेगा।
इससे सबसे ज्यादा फायदा बीकॉम में दाखिले के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को होगा। कॉलेज में इसी कोर्स में दाखिले के लिए मारामारी है और इसकी मेरिट 65 प्रतिशत से नीचे नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा ने बताया कि सेल्फ फाइनेंस की इन सीटों पर प्रवेश लेने के लिए यूनिवर्सिटी ने हरी झंडी दे दी है। छात्रों को प्रवेश के लिए अलग से कोई फॉर्म नहीं भरना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें