वजन घटाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। कुछ व्यायाम करते हैं, वर्क-आउट करते हैं तो कुछ खाने-पीने से मुंह मोड़ लेते हैं। लेकिन इस महिला ने तो ऐसा तरीका अपनाया कि जिसके बारे में सुनकर भी आपको घृणा हो जाए।
क्रेजीन्यूज 24 की खबर के मुताबिक लोवा में एक महिला ने वजन कम करने के लिए फीताकृमि ही गटक लिया।
अगर आप ये सोच रहे हैं कि फीताकृमि से वजन कैसे कम हो सकता है? तो आपको बता दें कि आंत में पाए जाने वाला ये कृमि जल्दी-जल्दी भोजन खाता है। जोकि वजन घटाने वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं।
यही सोचकर इस महिला ने फीताकृमि खा लिया ताकि उसका वजन कम हो सके। वहीं लोवा डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ की डॉक्टा पैट्रिसिया का कहना है कि शरीर में फीताकृमि का होना कई रोगों को बुलावा दे सकता है।