फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SEE: 40 हजार स्टूडेंट्स को सीट अलॉट

Mon, 21 Jul 2014 11:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई-2014) की काउंसलिंग में ओपन कैटेगरी के दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विज्ञापन


रविवार रात 80001 से अंतिम रैंक तक के करीब 40 हजार स्टूडेंट को सीटें अलॉट कर दी गई हैं।

एसईई के समन्वयक प्रो. जगवीर सिंह ने बताया कि वेबसाइट www.upsee.nic.in पर स्टूडेंट्स को अलॉट हुई सीटों का रिजल्ट उपलब्ध है।

वहीं, अब एससी, एसटी व ओबीसी के अभ्यर्थियों की स्पेशल काउंसलिंग की प्रक्रिया और जेईई मेन्स व सीमैट के जरिये भरी जाने वाली 20 प्रतिशत सीटों की काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है।
Trending Videos

26 जुलाई को सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट

एसईई के समन्वयक प्रो. जगवीर सिंह ने बताया कि एससी, एसटी व ओबीसी के अभ्यर्थियों की स्पेशल काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन का सोमवार 21 जुलाई को आखिरी दिन है।

इसके बाद 23 जुलाई को खाली सीटों का ब्यौरा डिस्प्ले किया जाएगा। 26 जुलाई को सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट घोषित होगा।
विज्ञापन

खाली सीटों की काउंसलिंग 5 अगस्त

वहीं, जेईई मेन्स व सीमैट के माध्यम से एसईई में भरी जाने वाली 20 प्रतिशत सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स की चॉइस फिलिंग का काम रविवार को खत्म हो गया।

अब इनके सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद 26 व 27 जुलाई को एससी कैटेगरी की अतिरिक्त स्पेशल काउंसलिंग शुरू होगी।

इसके बाद मुख्य काउंसलिंग में रिक्त बची सीटों को भरने के लिए सेकंड काउंसलिंग 5 अगस्त से शुरू की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें