फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू चुनाव:17 छात्र संगठन होंगे आमने-सामने

Thu, 21 Aug 2014 03:38 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण /अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस में सितंबर मध्य में संभावित छात्र काउंसिल चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर हो सकता है। चुनाव का रिजल्ट बड़े छात्र संगठनों के वोट बैंक की जगह छोटे छात्र संगठनों के साथ सही या गलत गठजोड़ पर निर्भर करेगा। इसको लेकर बड़े छात्र संगठनों के नेताओं ने अभी से माथापच्ची करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीयू में छात्र काउंसिल चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले ही 17 से अधिक छात्र संगठन चुनाव मैदान में हैं। पीयू छात्र राजनीति में दमखम रखने वाले स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी, पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन, इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन, नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के लिए इस बार का चुनाव काफी टफ हो गया है।

छात्र नेता भी मानते हैं कि इस बार चुनाव में एक दो छात्र संगठन से गठजोड़ कर नैया पार नहीं लगा सकेगी। हाल ही के दिनों में पीयू कैंपस में गांधी ग्रुप स्टूडेंट यूनियन, यूथ आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया, युवा और हिमाचल प्रदेश स्टूडेंट एसोसिएशन की लांचिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

Trending Videos

सोपू और पुसू में चुनाव से पहले ही फूट

पीयू छात्र काउंसिल चुनाव की तिथि से पहले ही पीयू के दो बड़े छात्र संगठन सोपू और पुसू में बिखराव हो गया है। सोपू में तीन ग्रुप ने अलग-अलग कार्यकारिणी घोषित कर दी है। उधर, पुसू छात्र संगठन भी दो धड़ों में बट चुका है।

पिछले साल सोपू और पुसू के बड़े छात्र नेता बरिंद्र सिंह ढिल्लो, दलबीर गोल्डी ,रोबिन बराड़ द्वारा सोपू और पुसू छोड़ने से भी बरसों पुराने सोपू और पुसू छात्र संगठनों को करारा झटका लग चुका है।

सीटों के लिए होगा मोल भाव
छात्र काउंसिल चुनाव में सभी बड़े संगठनों प्रधान पद लेकर अन्य तीन सीटों को लेकर समर्थन देने वाले छात्र संगठनों के साथ गठजोड़ कर लेते हैं। काउंसिल में प्रधान और सेक्रेटरी पद को ही अहमियत दी जाती है।

पुराने छात्र संगठन इनसो, एबीवीपी, एचएसए, सोई, एचपीएसयू जैसे छात्र संगठनों के साथ वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और ज्वाइंट सेक्रेटरी पदों पर सौदेबाजी करते हैं। इस मामले में भी आपसी सांठगांठ पीयू राजनीति के पुराने खिलाड़ियों की दखलअंदाजी होती रही है।
विज्ञापन

चुनावी मैदान में ये संगठन होंगे

-स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी
-पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन
-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
-इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन
-नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया
-स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया
-हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन
-नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन
-हिमाचल प्रदेश स्टूडेंट यूनियन
-हिमाचल प्रदेश स्टूडेंट एसोसिएशन
-यूथ आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया
-स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया
-गांधी ग्रुप स्टूडेंट यूनियन
-स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया
-स्टूडेंट फॉर सोसाइटी
-हिमाचल स्टूडेंट यूनियन
जवान बेटे की ड्यूटी पर मौत, मां को सदमा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें