फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी करने वाले जाने, कितनी बढ़ेगी सैलरी?

Fri, 28 Feb 2014 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कंपनियों द्वारा इस साल कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है। यह पिछले पांच साल में सबसे कम वेतनवृद्धि होगी।
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर मानव संसाधन सलाहकार सेवाएं देने वाली कंपनी एआन हेविट के सर्वे में यह खुलासा हुआ है। 2013 में औसत वेतन वृद्धि 10.2 फीसदी थी।

2009 में यह आंकड़ा 6.6 फीसदी था। एआन हेविट के सर्वे के मुताबिक 2014 में भारत की 500 से अधिक कंपनियों ने औसतन 10 फीसदी वेतन वृद्धि प्रस्तावित किया है।

विभिन्न उद्योगों के आधार पर यह प्रस्तावित वृद्धि 8.8 फीसदी से 12 फीसदी के बीच है। सर्वे में 19 उद्योग क्षेत्र की 565 कंपनियों को शामिल किया गया। इसमें पांच विभिन्न कर्मचारी समूह भी शामिल थे।

एआन हेविट इंडिया के रिवार्ड्स कंसल्टिंग प्रेक्टिस लीडर आनंदोरूप घोष का कहना है कि वर्ष 2008 की अंतिम तिमाही में आई वैश्विक मंदी की वजह से वर्ष 2009 में वेतन में 6.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी लेकिन इसके बाद इसमें 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2014 में जो वृद्धि अनुमान है वह पांच साल में सबसे कम होगी। घोष का कहना है कि अर्थव्यवस्था में मंदी और उपभोक्ता खर्च में कमी का असर कारोबार पर पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें