खाने को थोड़ा चटपटा और स्वादिष्ट बनाने के लिए हममें से ज्यादातर लोग सॉस का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या कोई इसका इतना लती हो सकता है कि 75 किलोग्राम कैचप ही पी जाए?
आप सोच रहे होंगे कि ऐसा करने वाला जरूर कोई पागल ही होगा, तो आपको बता दें कि आपका सोचना गलत है।
मेट्रो की खबर के अनुसार, मेलिसा इबिटसन एक साल में करीब 75 किलोग्राम कैचप पी जाती है। ये लड़की खाने की हर चीज के साथ टोमैटो कैचप का इस्तेमाल करती है।
उसके कैचप प्रेम का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि वो केक पर भी कैचप खाना पसंद करती है। लिंकन की मेलिसा कहती हैं कि उनके दोस्त उनकी इस आदत से काफी परेशान रहते हैं।